गरबा-डांडिया पंडालों में आईडी प्रूफ के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश, रामेश्वर शर्मा बोले बहन बेटियों की सुरक्षा BJP सरकार की वचनबद्धता

गुजरात का गरबा-डांडिया आज देश के कोने कोने में पहुंच गया है, माँ शक्ति की नौ दिनों की आराधना के दौरान बड़े बड़े पंडाल लगाकर एक उत्सव के रूप में इसका आयोजन होने लगा है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सामने आई कुछ अप्रिय घटनाओं के कारण अब प्रशासन भी सख्त हो गया है।
Rameshwar Sharma BJP MLA

Rameshwar Sharma BJP MLA

नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों तक अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी दुर्गा उत्सव 2025 पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया रहा है, पिछले वर्षों में कुछ जगहों से आई अप्रिय घटनाओं से सबक लेते हुए इस बार आयोजक सुरक्षा को लेकर सजग हैं इधर भोपाल जिला प्रशासन ने भी आयोजकों के लिए गाइड लाइन जारी की हैं जिसमें बिना आईडी प्रूफ के पंडाल में प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं, प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कुल 6 बिन्दुओं वाले निर्देश जारी किये हैं।

प्रशासन की सख्ती का भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार की वचनबद्धता है और इस वचनबद्धता को पूरी करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है इसलिए भोपाल कलेक्टर ने जो निर्देश जारी किये हैं वो बिलकुल सही हैं।

प्रशासन की सख्ती के समर्थन में आये रामेश्वर शर्मा, बताया क्यों ये सही 

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ये सख्ती इसलिए सही है कि कोई भी अपराधी तत्व, कोई भी हिन्दू विरोधी, सनातन विरोधी और लव जिहादी गरबा डांडिया में प्रवेश नहीं कर पाए, हमारी बहिन बेटियों के साथ छेड़खानी नहीं कर सके, इसलिए गरबा आयोजकों से भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अपराधी को सजा दिलाना उसके हौसले तोड़ना जरूरी है  

भाजपा नेता ने कहा कि आयोजकों को कड़े निर्देश हैं कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व गरबा डांडिया पंडाल के आसपास दिखाई दे उसे पकड़ें और पुलिस को सौंपे क्योंकि अपराधी को सजा दिलाना जरूरी है उसके हौसले तोड़ना जरूरी है।

रंगे हाथ पकड़े गए तो सीधे जेल जायेंगे और घर पर बुलडोजर भी चलेगा

रामेश्वर शर्मा ने अपराध करने वालों के माता पिता से कहा कि अपनी औलादों को समझाएं, यदि लव जिहाद करने की कोशिश की, बहन बेटियों के साथ छेड़खानी करनी की कोशिश की, रंगे हाथ पकड़े गए तो सीधे जेल जायेंगे और घर पर बुलडोजर भी चलेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1121077955″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews