अब इस मामले में BJP नेता दुर्गेश केसवानी का बड़ा बयान

अब इस मामले में BJP नेता दुर्गेश केसवानी का बड़ा बयान

*भोपाल, डेस्क रिपोर्ट*

5 अगस्त को अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद से ही पूरे देश में हर्षोल्लास की स्थिति है। इसी तारतम्य में ईदगाह हिल्स स्थित सिंधी युवा संगठन एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा ईदगाह हिल्स स्थित नानक टेकरी में धूमधाम से भगवान श्रीराम और माता जानकी की पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने फूल मिठाई भेंट एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कई शताब्दियों की प्रतीक्षा अब पूर्ण हुई। वर्षों तक किये गए व्रत फलित हो रहे हैं और लोगों के संकल्प सिद्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक खेमानी के साथ मनीष रामनानी, जीतू रामनानी, सन्नी खेमानी, कैलाश आहूजा, विजय आलवानी, अनिल बेगवानी, रिंकू वाधवानी, मनीष वाधवानी,सतीश मनवानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews