ED Raid : भोपाल के चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के ठिकानों पर ईडी की छापामार कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

ईडी ने आज सुबह राजधानी के अरेरा कॉलोनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन को सफेद करने के आरोप में छापेमारी की। छापे के दौरान बीसी जैन और उनके सहयोगियों के आधा दर्जन ठिकानों पर कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से काले धन को सफेद किया। ईडी की कार्रवाई से मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
ED Raid Chartered Accountant BC Jain Bhopal

ED Raid in Bhopal : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज सुबह लगभग 6 बजे भोपाल के अरेरा कॉलोनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और काले धन को सफेद करने की शिकायतों के बाद की गई है। ईडी ने बीसी जैन सहित उनके अन्य सहयोगियों के लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से ईडी को बीसी जैन और उनके सहयोगियों के खिलाफ काले धन को सफेद करने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह ये छापे मारे गए। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज़ और अन्य सबूतों के मिलने की जानकारी मिल रही है।

बीसी जैन भोपाल के एक प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उनके कनेक्शन कई बड़े कारोबारियों और उद्योगपतियों से जुड़े हैं। आरोप है कि उन्होंने विभिन्न वित्तीय संस्थाओं और कारोबारों के माध्यम से काले धन को सफेद किया हैं। ईडी की छापामार कार्रवाई के बाद आने वाले दिनों में मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आरोपों के गंभीर होने की स्थिति में कुछ गिरफ्तारियों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

[dgv_vimeo_video id=”1026782990″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews