
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ठेला लेकर निकलने वाले है, उनका मकसद गरीब बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करना है, लेकिन उनसे पहले ही मंगलवार दोपहर को पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पीसी शर्मा ठेला लेकर सड़कों पर निकले और जमकर उन्होंने शिवराज सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिवराज चुनावी स्टंट करना बंद करें, गरीब बच्चों को पुराने खिलौने देकर वह क्या साबित करना चाहते है और दूसरी तरफ इन गरीब बच्चों के परिजनों के ठेले अतिक्रमण के नाम पर सड़क से उठवा कर उन्हे बेरोजगार कर देते है।
यह भी पढ़ें… MP में अब घट चुके हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, श्रीलंका में ईंधन की कीमत जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जाने यहाँ
गौरतलब है कि मंगलवार को ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में में हाथठेला लेकर खिलौने मांगने निकलेंगे सीएम, लेकिन उससे पहले ही सीएम के आयोजन के विरोध में कांग्रेस की ठेला यात्रा निकालकर विरोध जताया, विट्ठल मार्केट में पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक पी सी शर्मा हाथ ठेला लेकर निकले, इस दौरान उनके साथ मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भी जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि शिवराज यह चुनावी प्रापोगंडा छोड़कर वाकई में लोगों की मदद करें तो बेहतर होगा। फिलहाल पूर्व मंत्री को जिसने भी आज सड़क पर ठेला चलाते देखा हैरान रह गया।
[dgv_vimeo_video id=”713199892″]
[dgv_vimeo_video id=”713200559″]
