दिग्विजय को लेकर बयान का कमलनाथ ने किया खंडन

दिग्विजय को लेकर बयान का कमलनाथ ने किया खंडन

भोपाल| पूर्व मुख्यमंत्री (former chief minister) और कांग्रेस (congress) के प्रदेश अध्यक्ष (State President) कमलनाथ (Kamalnath) ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को लेकर मीडिया में चल रहे बयान का खंडन किया है| उन्होंने कहा कुछ प्रमुख चैनल के पत्रकारों से हुई अनौपचारिक चर्चा को पूरी तरह से ग़लत ढंग से प्रचारित व प्रसारित किया गया है| इसमें उन्होंने कहीं भी यह नहीं कहा कि दिग्विजय सिंह ने झूठा विश्वास भरा था , इसके कारण सरकार नहीं बची।

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्पष्ट किया कि आज उनसे कुछ प्रमुख चैनल के पत्रकार अनौपचारिक मुलाकात के लिए उनके निवास आए थे। इस मुलाक़ात के दौरान उनसे वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर व विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा चल रही थी। उस अनौपचारिक चर्चा में उनकी सरकार गिरने के मुद्दे पर बात आने पर पर मैंने उन्हें कहा कि स्वयं मुझको और दिग्विजय सिंह को कुछ विधायकों ने झूठा विश्वास दिलाया था कि वह वापस लौट आएंगे , उनके झूठे विश्वास पर हम दोनों ने भरोसा किया और हम अपनी सरकार नहीं बचा पाए। यह सारी चर्चा अनौपचारिक थी और इसमें कहीं भी मैंने यह नहीं कहा कि दिग्विजय सिंह ने झूठा विश्वास भरा था , इसके कारण सरकार नहीं बची।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews