यात्रियों को पश्चिम मध्य रेल की सौगात, स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं में विस्तार

स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि को आगामी आदेश तक विस्तार करने का निर्णय लिया है।
Special train

Hyderabad-Jaipur Weekly Express train

RAIL NEWS : रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि को आगामी आदेश तक विस्तार करने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों की सेवाओं में किया गया विस्तार 

1.जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02134 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 03.01.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गंतव्य स्टेशन बांद्रा टर्मिनस की ओर चलेगी। ट्रेन संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 04.01.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन बांद्रा टर्मिनस से गंतव्य की ओर चलेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच, 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 06 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर/डी सहित 24 कोच रहेंगे।

2.जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02132 जबलपुर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 05.01.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गंतव्य की ओर चलेगी। ट्रेन संख्या 02131 पुणे-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 06.01.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से गंतव्य की ओर चलेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 05 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 08 शयनयान श्रेणी एवं 02 एसएलआर/डी सहित 17 कोच रहेंगे।

3.जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 02198 जबलपुर- कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 03.01.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से गंतव्य की ओर चलेगी। ट्रेन संख्या 02197 कोयम्बटूर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल, दिनांक 06.01.2025 से आगामी आदेश तक अपने प्रारंभिक स्टेशन पुणे से गंतव्य की ओर चलेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 01 प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच, 02 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 06 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, एवं 02 एसएलआर/डी सहित 24 कोच रहेंगे।

रेल्वे का यात्रियों से अनुरोध 

यह सभी स्पेशल ट्रेनों के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन स्पेशल ट्रेन सेवाओं की विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews