सितंबर में होंगे फाइनल ईयर एग्जाम, सरकारी स्कूल बनेंगे कलेक्शन सेंटर

CMAT EXAM 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
मध्य प्रदेश में यूजी और पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल तय हो गया है। सितंबर में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। कोरोना संक्रमण की वजह से यह परीक्षाएं ‘ओपन बुक’ मोड के माध्यम से कराई जाएंगी। स्टूडेंट्स घर बैठकर प्रश्नपत्र हल करेंगे और कलेक्शन सेंटर पर जमा करेंगे। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के साथ ही सरकारी हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल को कलेक्शन सेंटर बनाया जाएगा| उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस सम्बन्ध में स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश जारी किया है|

ओपन बुक परीक्षा पद्धति से आयोजित परीक्षाएं सितम्बर में होंगी| जिला स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में जिले के प्राचार्य शासकीय अग्रणी महाविद्यालय होंगे| प्रदेश के 1406 महाविद्यालयों में अध्यनरत यूजी के फाइनल ईयर और पीजी के चौथे सेमेस्टर के लगभग 6 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews