भोपाल यूनियन कार्बाइड कारखाने में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कुछ ही समय में आग पर काबू पाया

जानकारी के अनुसार फ़ैक्ट्री परिसर के बाहर फैले कचरे में आग लगी थी। ये फ़ैक्ट्री भोपाल गैस त्रासदी के बाद से ही बंद है और इसके परिसर में ढेर सारा कचरा फैला रहता है। आज यहाँ आग की लपटें और धुआँ देख आसपास के लोगों ने नगर निगम को सूचित किया जिसके बाद दमकल गाड़ियाँ तुरंत मौक़े पर पहुँच गई।
Aag

Fire in Bhopal Union Carbide factory : भोपाल के यूनियन कार्बाइड कारख़ाने में सोमवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के इलाक़ों में अफ़रा तफ़री फैल गई। आग की ऊँची लपटों को देख स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचित किया और फिर फ़ायर ब्रिगेड के अमले ने मौक़े पर पहुँच आग बुझाई। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को जानकारी मिली है कि आग दरअसल फ्रैक्टी परिसर के बाहर फैल हुए कचरे में लगी थी।

यूनियन कार्बाइड कारख़ाने में

मई की भीषण गर्मी में यूनियन कार्बाइड परिसर से आग की लपटें और धुआँ निकलता देख आसपास के लोग चिंतित हो गए। तुरंत इसकी सूचना नगर निगम को दी गई और फिर दमकल गाड़ियों ने मौक़े पर पहुँच आग पर क़ाबू पाया। कुछ ही समय में फ़ायर ब्रिगेड ने आग पर क़ाबू कर लिया। जानकारी के अनुसार ये आग परिसर के बाहर फैले कचरे में लगी थी। फ़िलहाल आग लगने के कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है। अच्छी बात ये है कि घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुक़सान की ख़बर नहीं है।

फ़ायर ब्रिगेड ने आग पर क़ाबू पाया

भोपाल पहले ही यूनियन कार्बाइड में हुई दुर्घटना से दहला हुआ है। दशकों पहले हुए हादसे के ज़ख़्म अब भी पूरी तरह नहीं भरे हैं। प्रभावितों की आने वाली पीढ़ियों के कई लोग उस दंश को झेलने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में इस कारख़ाने में किसी भी तरह की घटना या हलचल से लोग परेशान हो जाते हैं। हालाँकि भोपाल गैस त्रासदी के बाद से ही ये कारख़ाना बंद है और यहां चौबीस घंटे गार्ड तैनात रहते हैं। बावजूद इसके, यहाँ आग की ख़बर तेज़ी से फैल गई। अच्छी बात ये रही कि समय रहते आग पर क़ाबू पा लिया गया।

[dgv_vimeo_video id=”943214193″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews