सोलहवीं विधानसभा का प्रथम सत्र 18 दिसंबर से

सोलहवीं विधानसभा का प्रथम सत्र 18 दिसंबर से

Madhya Pradesh Assembly Session : मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का प्रथम सत्र सोमवार 18 दिसंबर से प्रारंभ होकर गुरुवार 21 दिसंबर, 2023 तक रहेगा। इस आशय की राज्यपाल द्वारा आज अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव द्वारा शपथ/ प्रतिज्ञान दिलाया जाएगा।  इस प्रथम सत्र में विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन और प्रदेश के राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शासकीय की कार्य भी संपन्न होंगे।

सोलहवीं विधानसभा के 210 विधायकों ने अब तक पंजीयन कराया 
प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सोलहवीं विधानसभा के 210 विधायकों ने अब तक पंजीयन कराया है। नवनिर्वाचित विधायकों की आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने हेतु विधानसभा सचिवालय में बनाए स्वागत कक्ष का कार्य इस सत्र अवधि तक जारी जहां से बचे हुए विधायक अपना पंजीयन कार्य करा सकेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews