16 मार्च को कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, राज्यपाल ने दिए फ्लोर टेस्ट के आदेश

16 मार्च को कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, राज्यपाल ने दिए फ्लोर टेस्ट के आदेश

भोपाल। राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चिट्ठी लिखी है और 16 मार्च को उन्हें फ्लोर टेस्ट कर विश्वास मत अर्जित करने के लिए कहा है । राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा है कि बजट शुरू होते ही मेरे अभिभाषण के तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट कराया जाए और इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई जाए। विश्वास मत प्राप्त करने के लिए बटन दबाकर पद्धति का प्रयोग किया जाना जरूरी है।

देखिए क्या लिखा है राज्यपाल ने अपने आदेश में –

इस संबंध में संविधान 174 सह गठित/175 (2) मुझमें निहित अन्य संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्देश –
1. सत्र 16 मार्च 11:00 बजे से शुरू होगा ।

2. मेरे अभिभाषण के तत्काल बाद एकमात्र कार्य विश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा।

3. विश्वास मत विभाजन के आधार पर बटन दबाकर ही होगा अन्य किसी तरीके से नहीं।

4. 16 मार्च 2020 को यह कार्यवाही पूरी होना चाहिए। निलंबित, स्थगित और विलंबित नहीं होगी

5. निष्पक्ष वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews