MP By-election: पूर्व मंत्री का दावा-कांग्रेस एक तरफा जीतेगी, BJP को होगा नुकसान

MP By-election: पूर्व मंत्री का दावा-कांग्रेस एक तरफा जीतेगी, BJP को होगा नुकसान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी दिनों में उपचुनाव (By-election) होने है, ऐसे में दोनों ही पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है और अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Former Minister Jitu Parvati) का कहना है कि, अपनी राजनीति अपने टिकट अपनी पॉलीटिकल एक्टिविटी सब करते हैं, मैं सभी का स्वागत करता हूँ। उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए पटवारी ने कहा, चुनाव आएंगे तो कांग्रेस (Congress) एक तरफा जीतेगी सारा नुकसान मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ही होगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा, कमल नाथ जब मुख्यमंत्री बने थे तब एक लाख 65 हज़ार करोड़ कर्ज के बोझ की अर्थव्यवस्था हमें यानी कमलनाथ जी को दी गई थी। अब जैसे शिवराज सिंह चौहान दोबारा मुख्यमंत्री बने उन्होंने 12 हजार करोड़ रूपया तनखा बांटने के लिए फिर से कर्ज ले लिया।

पटवारी ने प्रदेश सरकार को विज्ञापन वाली सरकार बताते हुए कहा कि, विज्ञापन से चलने वाली सरकार कितने बयान दे कितने ही भाषण दे। नेमावर में भाषण दे या होशंगाबाद में दे, हवाई यात्रा करें या हवाई सर्वे करें। लेकिन हमारी मांग है कि किसानों को 40 हज़ार रुपए पर हेक्टेयर मुआवजा दे।

क्या बयान देती है उन्हें खुद पता नहीं रहता। कांग्रेस पार्टी स्वीकार करती है कि हमने मजबूरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कोटे से उन्हें मंत्री बनवाया था वह भी मध्यप्रदेश के साथ अन्याय हुआ था। जिन्हें भाषण तक पढ़ना नहीं आता है अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने फिर मंत्री बना दिया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews