पूर्व मंत्री बोले “मैं नहीं, बेटी लड़ेगी अगला एमएलए इलेक्शन” कांग्रेस का तंज” यह तो मोदी के परिवारवाद को आईना”

पूर्व मंत्री बोले “मैं नहीं, बेटी लड़ेगी अगला एमएलए इलेक्शन” कांग्रेस का तंज” यह तो मोदी के परिवारवाद को आईना”

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री रहे वरिष्ठ नेता गौरीशंकर बिसेन (Gaurishankar Bisen) ने ऐलान किया है कि वे अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनका कहना है कि उनके स्थान पर उनकी बेटी विधायक पद की उम्मीदवार होगी। कांग्रेस ने इस पर तंज कसते हुए कहा है कि बिसेन तो मोदी के परिवारवाद को आइना दिखा रहे हैं। बालाघाट जिले से बीजेपी के विधायक और वर्तमान में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन ने ऐलान किया है कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

यह भी पढ़े… UPSC Recruitment: यूपीएससी ने जारी की IES के लिए DAF, यहाँ जानें डीटेल

बालाघाट में उनसे मिलने पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से अपनी बेटी मौसम बिसेन का परिचय कराते हुए बिसेन ने नरोत्तम से कहा कि “अपनी भावी एमएलए से मिलो। अगला चुनाव यही लड़ेगी। मैं अगला चुनाव नहीं लड़ रहा हूं और इसे आशीर्वाद दो।” इसके बाद बिसेन ने सार्वजनिक रूप से भी ऐलान किया कि अगला विधानसभा चुनाव अब उनकी बेटी मौसम बिसेन हीं लड़ेगी। मौसम बिसेन पिछले काफी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और अपने पिता की स्वाभाविक दावेदार मानी जाती हैं। हालांकि उनकी दावेदारी का विरोध 2018 मे खुद बीजेपी के बालाघाट से तत्कालीन सांसद भूपसिंह भगत कर चुके हैं और प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बात करते हुए तब उन्होंने मीडिया से कहा था कि वे परिवारवाद का विरोध करते हैं।

यह भी पढ़े… Bhopal: दोस्त से बात कर रहा था चौथी का बच्चा, गुस्साए टीचर ने बेरहमी से की मारपीट

क्षेत्र में कई और उपयुक्त कार्यकर्ता हैं। बिसेन के द्वारा अपनी बेटी को विधायक पद का उम्मीदवार बताए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है “मोदी के परिवारवाद को एमपी में रोज भाजपा नेता दिखा रहे हैं आईना। अब पूर्व मंत्री बिसेन गृह मंत्री से अपनी बेटी को मिलवा कर कह रहे हैं कि मिलो भावी एमएलए से। आशीर्वाद दो। मै अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा।” हालांकि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्र दिवस पर लाल किले की प्राचीर से परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ शंखनाद कर चुके हैं और इन दोनों बातों को उन्होंने देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए इनसे लड़ने की बात कही है। लेकिन अभी भी बीजेपी नेता है कि मानते नहीं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews