चुनावी संग्राम के बीच पूर्व मंत्री का सीएम को पत्र, कहा ‘देवदूत हैं यह लोग, इनका ऋण चुकाईये’

चुनावी संग्राम के बीच पूर्व मंत्री का सीएम को पत्र, कहा ‘देवदूत हैं यह लोग, इनका ऋण चुकाईये’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) को लेकर जारी वार पलटवार के दौर के बीच कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा (Sajjan Verma) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivaj singh Chouhan) को पत्र लिखा है| पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि कोविड 19 (Covid 19) के दौरान अस्थाई रूप से नियुक्त आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, टेक्नीशियन तथा फार्मासिस्ट को नियमित कर उनका संविलियन करने की मांग की है|

पूर्व मंत्री वर्मा ने पत्र लिखकर कहा कि कोविड-19 कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के जिलों में आवश्यक मानव संसाधन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं राज्य शासन द्वारा स्थाई नियुक्ति की गई थी| लेकिन राज्य सरकार द्वारा वर्तमान समय में इन अस्थाई नियुक्ति को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, जो कि स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है|

सज्जन वर्मा ने मांग की है कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम में संलग्न कोविड-19 अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित अथवा संविदा नियुक्ति दी जाये|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews