हाथरस के बाद मध्यप्रदेश में नाबालिग से गैंगरेप, हालत गंभीर, तीनों आरोपी फरार

live-in-partner-molest-nurse-

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तरप्रदेश (UP) के हाथरस (Hathras) का मामला अभी शांत भी नही हुआ था कि अब मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone District) से एक नाबालिग के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय किशोरी को अगवाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही विरोध करने पर तीनों दरिंदों ने पीड़िता के भाई के साथ भी जमकर मारपीट की और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के भाई ने फोन पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अभी तक इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress) ने इस घटना पर शिवराज सरकार (Shivraj government) को घेरा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात खरगोन जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर झिरन्या के मारुगढ़ गांव की है। यहां तीन लोग रात में पानी पीने खेत पर आए और नाबालिग को उठा ले गए ।इसके बाद तीनों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान घर में मौजूद पीड़िता के बड़े भाई के साथ आरोपियों ने जमकर मारपीट की और वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता के भाई ने फोन पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलने ही खरगोन पुलिस जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंची और बच्ची के साथ किए गए गैंगरेप की शिकायत दर्ज की। ग्रामीणाें के अनुसार पीड़िता के 5 भाई है। वह 5वीं तक पढ़ाई करने के बाद भाई के साथ खेत पर ही रहती थी। घटनास्थल से 200 मीटर दूर आईटीआई कॉलेज व पास में निर्माणाधीन कन्या परिसर भी है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है, जिससे उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।पुलिस अब जगह-जगह पर नाकेबंदी कर छापेमारी कर रही है।

शिवराज जी, यही राक्षसराज वापस लाने के लिये विधायक ख़रीदे थे- कांग्रेस

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर शिवराज सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि खरगोन में यूपी जैसी घटना, आधी रात आए और नाबालिक से दुष्कर्म;मध्यप्रदेश के खरगोन में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन अज्ञात बदमाशों ने दुष्कर्म किया और लड़की के भाई से मारपीट की।शिवराज जी, यही राक्षसराज वापस लाने के लिये विधायक ख़रीदे थे..? “बेशर्मराज”

वही पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव ने लिखा है कि मप्र में महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नही है, झिरन्या (खरगोन) में 15 वर्ष की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पकड़कर उन्हें कठोरतम सज़ा दी जानी चाहिए । #शर्मराज

https://twitter.com/MPArunYadav/status/1311555376748224514

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews