
George Kurian elected unopposed to Rajya Sabha from MP : केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। उनके निर्वाचित होने पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है और कहा है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ प्रदेश को मिलेगा। आज जॉर्ज कुरियन ने सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर से निर्वाचन प्रमाण पत्र लिया।
जार्ज कुरियन ने इस अवसर पर कहा कि मैं पार्टी के केंद्रीय और राज्य के नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूँ। इसी के साथ उन्होंने केरल लैंडसाइड में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 20 करोड़ की सहायता देने पर भी उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं केरल के लोगों की ओर से उन्हें धन्यवाद देता हूँ।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि एमपी और केरल का नाता और गहरा हुआ है। ये हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि अतीत की परंपरा को हम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जॉर्ज कुरियन के राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने पर मैं उनको बहुत बधाई देता हूँ और हम उम्मीद करते हैं कि उनके लंबे राजनीतिक जीवन के अनुभवों का लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जॉर्ज कुरियन का चुना जाने से एमपी के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि एमपी के डेयरी उद्योग को बढ़ाने में भी जॉर्ज कुरियन की बड़ी भूमिका रहेगी।
जॉर्ज कुरियन ने जताया आभार
वहीं जॉर्ज कुरियन ने इस मौक़े पर कहा कि वो मध्य प्रदेश की जनता का, प्रदेश नेतृत्व का और प्रधानमंत्री मोदी तथा केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं। इसी के साथ सीएम मोहन यादव ने केरल के लिए जो बीस करोड़ की सहायता राशि दी है, उसके लिए भी वो आभारी हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना अशोकनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद यहां से राज्यसभा की सीट खाली हुई थी। इसके बाद बीजेपी ने यहाँ से जॉर्ज कुरियन को राज्यसभा सीट का उम्मीदवार बनाया था और वो इस सीट के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1003160718″]
[dgv_vimeo_video id=”1003161300″]
[dgv_vimeo_video id=”1003162710″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

