Indore News : सड़क पर आपस में भिड़ी लड़कियां, जमकर हुई हाथापाई, VIDEO VIRAL

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में लड़के तो क्या अब लडकियां भी सरेराह एक दूसरे से गाली गलौच करने के साथ ही मारपीट भी करती नजर आने लगी है। इसे वक्त का फेर कहे या युवाओ की सोच में बदलाव, फिलहाल आपसी लड़ाई और गाली गलौच का ये वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है।

यह भी पढ़े… मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। जहां मंगलवार दोपहर लड़कियां आपस में विवाद करती हुई नजर आ रही है। घटना भंवरकुआ थाने से कुछ दूरी की ही बताई जा रही जहां डीएवीवी (DAVV) परिसर के कुछ पहले खंडवा रोड़ (Khandwa Road) के बस स्टैंड का है। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (Devi Ahilya University)  की ओर जाने वाले रास्ते के पास बस स्टॉप पर दो लड़कियों में जमकर विवाद हुआ और एक लड़की तो औंधे मुंह जमीन पर जा गिरी। इस दौरान एक युवक और एक अन्य युवती उन्हें दूर करने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Video Viral) है लेकिन पुलिस के पास अब तक कोई शिकायत नही पहुंची है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews