लोधी की सदस्यता पर घमासान तेज, स्पीकर से मिले नेता प्रतिपक्ष

लोधी की सदस्यता पर घमासान तेज, स्पीकर से मिले नेता प्रतिपक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर से शुरू होने वाला है उससे पहले बर्खास्त विधायक प्रह्लाद लोधी की सदस्यता को लेकर सस्पेंस बरकरार है। सदस्य बहाली को लेकर बीजेपी लगातार विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप लगा रही है, इस बीच लोधी की सदस्यता बहाल करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव आज सुबह स्पीकर एनपी प्रजापति से मिलने पहुंचे।

नेता प्रतिपक्ष ने मिलने का समय लिया था| भार्गव ने लोधी की सदस्यता बहाली को लेकर चर्चा की, साथ ही विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा की। भार्गव ने कहा कि लोधी को हाई कोर्ट से स्टे मिल चुका है इसलिए विधानसभा को सदस्यता बहाल करना चाहिए | इस मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि मुलाकात हुई लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। उनका कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जबकि अभी सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश नही दिया है अभी हाई कोर्ट के सजा पर स्टे मिलने की स्तिथि में सदस्यता बहाल होना चाहिए। 

वहीं विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का कहना है कि बीजेपी के आरोप से वे आहत हुए हैं सब विधि अनुसार हुआ है। कोर्ट से मिली सजा के बाद सुप्रीम कोर्ट के नियम के मुताबिक सदस्यता रद्द हो जाती है, इस पर उन्होंने तीन दिन बाद निर्णय लिया, अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है। मैं निष्पक्ष हूँ|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews