कोरोना पर सरकार सजग, देशभर में बढ़ते मामलों के बीच विश्वास सारंग ने कहा ‘स्थिति नियंत्रण में’

कोरोना पर सरकार सजग, देशभर में बढ़ते मामलों के बीच विश्वास सारंग ने कहा ‘स्थिति नियंत्रण में’

Government alert about Corona : पिछले कुछ समय में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी से एक बार फिर भय का माहौल है। इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि कोरोना पर सरकार की पूरी नजर है और इसे लेकर पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। उन्होने कहा कि कोरोना को लेकर सारी तैयारियां है और फिलहाल स्थिति नियंंत्रण में है।

विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में टेस्टिंग की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में 29 पॉज़िटिव केस हैं जिनमें 16 भोपाल, 11 इंदौर, वहीं जबलपुर और नर्मदापुरम में 1-1 पॉजिटिव केस है। उन्होने कहा कि चिंता करने की बात नहीं है, सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सरकार हर तरह की स्थिति से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है। किसी भी मरीज को अभी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी के बाद एक बार फिर लोगों में भय का माहौल बन रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकारें इसपर कड़ी नजर रख रही है। इधर एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना बढ़ने के पीछे वायरस का बार-बार म्यूटेशन, नया वेरिएंट XBB.1.16 का संक्रमण है। हालांकि ये तेजी से फैलता है लेकिन गंभीर रूप से बीमार नहीं करता। ये भी कहा जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के साथ संक्रमण का असर कम होने की संभावना है।

[dgv_vimeo_video id=”814509665″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews