अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में सरकार

अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में सरकार

भोपाल।प्रदेश की कमलनाथ सरकार कर्मचारी-अधिकारियों को बड़ी सौगात देने जा रही है।खबर है कि  मध्य प्रदेश की सरकार अपने अधिकारी कर्मचारी और रिटायर्ड पेंशनरों के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत करने जा रही है। इसके तहत इन अधिकारी कर्मचारी और पेंशनरों की चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी ।

दरअसल, मुख्यमंत्री कर्मचारी योजना के नाम से लागू हो रही इस योजना में हर कर्मचारी अधिकारी या उसके परिवार को ओपीडी में दस हजार रू तक के निशुल्क इलाज ,सामान्य इलाज के लिए प्रतिवर्ष पाच लाख रू और गंभीर बीमारी के लिए दस लाख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

सरकार की इस से योजना प्रदेश के बारह लाख से ज्यादा कर्मचारी अधिकारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसमें सभी नियमित शासकीय कर्मचारी, सभी संविदा कर्मचारी ,सभी शिक्षक संवर्ग, सेवानिवृत्त कर्मचारी, आकस्मिक निधि से वेतन लेने वाले पूर्णकालिक कर्मचारी और स्वशासी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के साथ नगर सैनिक भी शामिल होंगे। सरकार ने इस योजना के लिए विशेष सॉफ्टवेयर जारी किया है जिस पर कर्मचारी अपनी जानकारी खुद अपडेट कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर में जानकारी देने के लिए 29 फरवरी तक का समय तय किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews