कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शासन ने जारी किया टोल फ्री नम्बर

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शासन ने जारी किया टोल फ्री नम्बर

भोपाल। चीन में फैले कोरोना वायरस का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आए है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है और सभी जिलों में इससे निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए है। सरकार ने अब कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। जिस पर नागरिक वायरस से संबंधित जानकारी और अपनी समस्या साझा कर सकते है।

सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। वायरस से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर जिला और संभाग स्तर पर तैयारियां की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से सबको बचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए वायरस की रोकथाम के लिए शासन ने टोल फ्री नम्बर 104 जारी किया गया है। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सभी प्रदेशवासियों से सावधानी बरते के अनुरोध किया है। कोरोना को लेकर सबको एक साथ आने की जरूरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews