बिजली कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि दे सरकार, कमलनाथ ने CM से की मांग

बिजली कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि दे सरकार, कमलनाथ ने CM से की मांग

भोपाल| पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिजली कमर्चारियों दस हजार रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की मांग की है| इस सम्बन्ध में उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है| उन्होंने कहा वर्तमान में कोरोना संकट के समय बिजली कर्मचारियों की सेवाओं को भी अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है| इसलिए अन्य कर्मचारियों की तरह इन्हे भी प्रोत्साहन राशि दी जाए, साथ ही 50 लाख रुपए का बीमा भी सरकार कराये|

पत्र में कमलनाथ ने कहा मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संगठन द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में कोरोना संकट के समय बिजली कर्मचारियों की सेवाओं को भी अत्यावश्यक सेवा घोषित किया गया है| प्रदेश की पावर मैनेजमेंट कंपनियों में लगभग 90% कार्य आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा किया जाता है इन आउटसोर्स कर्मचारियों को बहुत ही कम वेतन दिया जाता है | वहीं शासन द्वारा इन्हें कोई अन्य लाभ भी नहीं दिया जाता है । कोरोना आपदा में कार्यरत जहां अन्य कर्मचारी को ₹10000 प्रति माह प्रत्यक्ष से दिया जाना तथा 50 लाख का बीमा भी दिया जाना तय किया गया है वहीं इन आउटसोर्स कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है|

पूर्व सीएम ने लिखा शासन के विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारी बहुत कम वेतन पर कार्य करते हैं और जो वर्तमान में कोरोना से लड़ने के लिए अपनी और अपने परिजनों के प्राणों को संकट में डालते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं | शासन के ऐसे समस्त कर्मचारियों चाहे वे आउट सोर्स अथवा अन्य किसी प्रकार से नियुक्त हुए हो को लाभान्वित किया जाना चाहिए| ऐसे समस्त कर्मचारियों को दस हजार रुपए प्रति माह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जानी चाहिए और 50 लाख का बीमा किया जाए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews