गोविंद सिंह राजपूत बोले-कार्य कुशलता के लिए स्वस्थ माहौल होना आवश्यक

गोविंद सिंह राजपूत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) समर्थक और शिवराज सरकार (Shivraj Government) में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Revenue and Transport Minister Govind Singh Rajput)  ने आज बुधवार को मप्र भू-अभिलेख प्रबंध समिति के नव-निर्मित कार्यालय के लोकार्पण किया और कहा कि कार्य-कुशलता के लिए कार्य स्थल पर स्वस्थ माहौल होना आवश्यक है। भू प्रबंधन समिति के नए कार्यालय के बनने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और मनोस्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। वे और अधिक सुव्यवस्थित ढंग से अपने कार्यो का निष्पादन कर सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: जुलाई में फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार, आज इन जिलों में बारिश के आसार

शासकीय केन्द्रीय मुद्रणालय भवन के भूतल में एक करोड़ 70 लाख 34 हजार रूपये की लागत से 6632 वर्ग फिट क्षेत्रफल में निर्मित सेन्ट्रलाइज्ड एयर कंडीशंड इस अत्याधुनिक कार्यालय में लगभग 40 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था रखी गई है। इसके अलावा कॉन्फ्रेंस रूम, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रूम में प्रजेन्टेशन की सुविधाओं के साथ इंटरनेट कनेक्शन, मीटिंग रूम आदि की व्यवस्था भी की गई है।

इसके पूर्व यह कार्यालय राजस्व राहत आयुक्त के भवन में संचालित किया जा रहा था। पर्याप्त सुविधाओं के न होने से इसे अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ मुद्रणालय भवन में स्थानांतरित किया गया है।लोकार्पण के अवसर पर सचिव राजस्व एवं कंट्रोलर शासकीय मुद्रणालय ज्ञानेश्वर पाटिल, उप कंट्रोलर व्ही.के.सिंह, उप कंट्रोलर विलास मंथनवार, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत का फूलमाला एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews