गोविंद सिंह बोले- मोदी की घोषणा के कारण टूटी शादी

गोविंद सिंह बोले- मोदी की घोषणा के कारण टूटी शादी

दतिया।सत्येंद्र रावत।

मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री ( coopretive minister) डॉ गोविंद सिंह (dr.govind singh) ने शनिवार को दतिया (datia) जिले में एक दिलचस्प वाकया सुनाया। जिले के थरेट मे ‘आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र हीरापुरा गांव के महादेव पंडित जी की बेटी की शादी प्रधानमंत्री (prime minister) नरेंद्र मोदी (narendra modi) की एक घोषणा ने तुङवा दी।

गोविंद सिंह बोले कि चुनाव के पहले मोदी ने कहा था कि हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख रुपए आएंगे।इसे सुनकर हमारे गांव के महादेव पंडित ने अपना न केवल खाता खुलवाया बल्कि 15 लाख रू आने की आशा में अपनी बेटी की शादी तय कर दी। किसी से उधार लेकर डेढ़ लाख रुपए भी दे दिए ।शादी पास आ गई लेकिन खाते में पैसा नहीं आया तो पंडित जी घबराए, मेरे पास भी आए। लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाई और सगाई टूट गई।

इतना ही नहीं वर पक्ष ने लिए हुए डेढ़ लाख रुपए भी वापस नहीं दिए। गोविंद सिंह ने दावा किया कि यदि किसी को यह बात कपोल कल्पित लगती है तो हीरापुरा गांव में जाकर पंडित जी से मालूम कर सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews