ऑपरेशन सतर्क के तहत RPFऔर GRP टीम की कार्रवाई, 17 लाख कीमत की चांदी के साथ आरोपी को पकड़ा

ऑपरेशन सतर्क के तहत RPFऔर GRP टीम की कार्रवाई, 17 लाख कीमत की चांदी के साथ आरोपी को पकड़ा

BHOPAL NEWS : आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान चुनाव आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जा रहा है,  रेलवे के माध्यम से मादक पदार्थो, नकदी, शराब, सोना-चांदी आदि का अवैध परिवहन रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक (रेल) व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) भोपाल कार्यालय से गठित विशेष चैकिंग दल स्टाफ, रेल सुरक्षा बल भोपाल  स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-01 पर चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है, जिसके पास से बड़ी मात्रा में चांदी बरामद हुई है।

पूछताछ में नहीं मिला संतोषजनक जवाब 

बताया जा रहा है कि मोहन सिंह मारन पुत्र रामगोपाल मारन, उम्र 32 वर्ष, निवासी-होम बायपास रोड, करोंद भोपाल को एक पिठठू एवं ट्रॉली बैग लिए जो काफी भारी प्रतीत हो रहे थे, जो पुलिस से नजर बचाकर स्टेशन से बाहर निकलने की फिराक में था, रोककर पूछताछ करने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिए जाने पर जीआरपी थाना भोपाल ले जाकर बैग को खोलकर देखने में उसमें कई डिब्बे पाए, जिनमें चांदी की पायल काफी मात्रा में थी। आयकर विभाग भोपाल को सूचित कर चांदी का तौल करने पर 37.77 Kg कीमत रुपये 17,00,000/  पाई गई, जिसे जप्त कर जीआरपी थाना भोपाल द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मामला कायम किया गया। भारी मात्रा में चांदी की जप्ती के संबंध में चुनाव आयोग को सूचित किया गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews