गुना मामला: नरोत्तम बोले-ये MP है, जो कानून का पालन नहीं करेगा, भेजेंगे जेल

गुना मामला: नरोत्तम बोले-ये MP है, जो कानून का पालन नहीं करेगा, भेजेंगे जेल

भोपाल।

कोरोना संकटकाल (corona crisis) में गुना (guna) किसान के साथ हुए अमानवीय घटना के बाद सियासत गर्म है, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ने घटना को गंभीरता से लिया और कलेक्टर-एसपी (collector-sp) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया । अब इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) का बडा बयान सामने आया है। मिश्रा का साफ कहना है कि ये मध्यप्रदेश है यहां कानून का राज है। पुलिस कानून का पालन कराएगी नहीं तो जो पालन नहीं करेगा जेल भेज देगी।

वही उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। घटना क्यों हुई, कैसे हुई और इसके पीछे कौन दोषी है, इन सब बातों की जल्द रिपोर्ट देने के लिए एक टीम भोपाल से गुना रवाना कर दी गई है। गुना की घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुना के कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए है।मिश्रा ने कहा कि हमारे प्रदेश की गरीब जनता को जो तत्व चिटफंड के नाम पर ठगते हैं, उनको आगाह करता हूं कि हम किसी को छोड़ेंगे नहीं। पूरे राज्य में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और ऐसे तत्वों को चिन्हित करके सख्त कार्रवाई करेंगे।

वही राहुल गांधी के ट्वीट पर कहा ” जब राहुल गांधी जी की सरकार थी तब प्रीपेड व्यवस्था की तहत अधिकारियों की पोस्टिंग होती थी। हमने जानकारी आते ही कलेक्टर एसपी आईजी सब बदल दिए। साथ ही कमलनाथ के जंगलराज ट्वीट पर कहा ” कमलनाथ जी की सरकार में दो बच्चे सतना से अपह्त हुए। उनकी डेड बॉडी ही मिली। उनके समय यहां अपराधी पकड़े नहीं जाते थे। बल्कि संरक्षण दिया जाता था। यहां तो कार्रवाई होती है। कोई कितना भी बड़ा अफसर हो अगर लापरवाही करेगा तो नाप दिया जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट पर कहा” चलिए सिंधिया भी बीजेपी के नेता है, जब वो पहले चिट्ठी लिखते तब भी ये हरकत में नहीं आते थे ”

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1283611129730588672

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews