Hathras Case : कैलाश विजयवर्गीय का सामने आया बड़ा बयान

कैलाश विजयवर्गीय

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यूपी (UP) के हाथरस (Hathras) में युवती के साथ गैंगरेप के बाद पूरे देश में गुस्सा और उबाल है। पुलिस द्वारा आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर यूपी पुलिस और योगी सरकार निशाने पर है। कांग्रेस समेत विपक्ष इस मामले को लेकर योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर हमलावर है, इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय (BJP national general minister Kailash Vijayvargiya) का बड़ा बयान सामने आया है। विजयवर्गीय का कहना है  कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कार कभी भी पलट सकती है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि मुझे मालूम है कि उप्र की योगी सरकार में कार कभी भी पलट सकती है।  हालांकि, विजयवर्गीय ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा जुलाई महीने में उप्र पुलिस द्वारा किए गए गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर की ओर था, जिसमें पुलिस की गाड़ी सड़क पर पलट गई थी।

विजयवर्गीय ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है,  केस को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में भेज दिया गया है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। योगी जी जो वहां के सीएम हैं, मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में कभी भी गाड़ी पलट जाती है। मेरे विचार से अब हम सभी को धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए। सभी आरोपित जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews