किस IAS की मेहरबानी ने बनाया कंपनी को रातों रात अरबपति

IAS-help-hyderabad-company-in-taking-tender-from-government

भोपाल। देश के सबसे बड़े आर्थिक घोटाले के रूप में पहचान बनाती जा रहे ई टेंडरिंग घोटाले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। एमपी ब्रेकिंग को मिली जानकारी के अनुसार सरकार के अधिकारी जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद नजदीक थे। उनकी मेहरबानियों की इंतहा साफ तौर पर सामने आने लगी हैं। एक वरिष्ठ आईएएस अफसर जब एक विभाग के प्रमुख बने उसके तीन महीने बाद एक कंपनी जो हैदराबाद की है उसका गठन किया गया। 

इस कंपनी की कार्यशील पूंजी 30 लाख रुपए थी और इस कंपनी के निदेशक इस आईएएस के सगे रिश्तेदार थे। लेकिन कंपनी के अस्तित्व में आने के बाद सरकार की कृपा रही कि अब तक ये कंपनी एमपी सरकार से 15 हजार करोड़ के ठेके ले चुकी है। बाद में इस कंपनी में उस अधिकारी की पुत्री भी डायरेक्टर बनीं और बाद में उसे विदेश में पढ़ाई करवाने के लिए भी इस कंपनी का बड़ा योगदान रहा। 

इस अधिकारी के कार्य काल में कंपनी की कार्यशील पूंजी 30 लाख रू से बढ़कर 1500 करोङ रू हो गई। जाहिर सी बात है कि ऐसे अधिकारियों को देश में युवाओं को रोजगार देने वाली कंपनियों के स्टार्टअप के लिए नोडल बनाए जाना चाहिए और आखिर इस राज पर से भी पर्दा उठना चाहिए कि आखिरकार कैसे कंपनियां उनके संरक्षण में रातों रात करोड़पति, अरबपति हो जाती है।
Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews