आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस बनाए गए नए मुख्य सचिव

आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस बनाए गए नए मुख्य सचिव

भोपाल।बीजेपी के सत्ता में आते ही मध्यप्रदेश में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है।शिवराज के मुख्यमंत्री बनते ही आईएएस अफसर इकबाल सिंह बैंस काे नया मुख्य सचिव बना दिया गया है।इकबाल सिंह बैंस इस समय राजस्व मंडल में अध्यक्ष हैं। पहले की शिवराज सरकार में वे सीएमओ में भी रह चुके हैं   कोरोना की स्थिति को देखते हुए ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का समय तय होगा।

वे मुख्य सचिव गोपाल रेड्डी की जगह लेंगे। हाल ही में उन्हें एसआर मोहन्ती के रिटायर होने पर मुख्य सचिव बनाया गया था। रेड्डी कमलनाथ के खास माने जाते है। एम गोपाल रेडडी को कमलनाथ सरकार ने जाते-जाते सीएस बनाया था। 1992 में छिंदवाड़ा कलेक्टर होने के कारण रेड्डी कमलनाथ की पसंद थे। 31 मार्च को एसआर मोहंती मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन रेड्डी को सीएस बनाने के लिए ही मोहंती को प्रशासन अकादमी में डीजी बनाकर भेजा गया। इसके बाद रेड्डी को ताबड़तोड़ तरीके से चार दिन पूर्व सीएस बनाया गया था।  रेड्डी सितंबर 2020 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इसके पहले ही उन्हें हटा दिया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews