भोपाल।एमपी में सियासी हलचल के बीच तबादलों का दौर तेजी से जारी है।आए दिन आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो रहे है।ऐसे में एक बार फिर सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है।कमलनाथ सरकार ने प्रभांशु कमल, केके सिंग, आईसीपी केशरी, संदीप कुमार माकिन, हर्ष दीक्षित, विनोद कुमार सहित कुछ अन्य अफसरों का तबादला कर दिया है। हैरानी की बात तो ये है कि बीजेपी इसको लेकर राज्यपाल से शिकायत कर चुकी है बावजूद इसके तबादलों और नियुक्तियों का दौर जारी है।