मप्र में आईएएस ट्रांसफर, इन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IAS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) के ऐलान से पहले राज्य में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है| इसी क्रम में शनिवार को सरकार ने तीन आईएएस (IAS) अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपी है|

सामन्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक विजय कुमार जे को प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड , भोपाल बनाया गया है| वहीं सतीश कुमार एस को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का संचालक पदस्थ किया गया है| इसके अलावा आईएएस दिलीप कुमार यादव को अपर कलेक्टर जिला भोपाल बनाया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews