चक्रवाती तूफान का असर, वाडी से नहीं चलेगी इत्जिमा स्पेशल ट्रेन

mp railway

Ijtima Special Train Canceled Due to Cyclonic Storm : मध्य रेल द्वारा जारी सूचना के अनुसार चेन्नई में चक्रवात के कारण ट्रेन संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण मध्य रेलवे से गुजरने वाली नियमित ट्रेनों का विनियमन, मार्ग परिवर्तन और रद्द करना पड़ा है। इन परिस्थितियों में क्लास-वार कम बुकिंग और कोहरे के मौसम की स्थिति और अन्य तकनीकी कारणों के चलते परिचालन संबंधी बाधा को देखते हुए दिनांक 07.12.2023 को वाडी जंक्शन स्टेशन से भोपाल के लिए चलने एवं वापस जाने वाली गाड़ी संख्या 01331/01332 वाडी-भोपाल-वाडी स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया गया है। अतः यह गाड़ी भोपाल नहीं आएगी।

देश विदेश से शामिल होते है लाखों लोग 

भोपाल में 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक इटखेड़ी मे इत्जिमा आयोजित कीय ज रहा है, जिसमें देश-विदेश से लाखों जायरीन शामिल होते है, इत्जिमा की सुरक्षा में करीब 22 सौ जवान तैनात किए जा रहे हैं और 26 अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई जा रही है। इसके अलावा करीब 250 ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। पूरे आयोजन के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews