सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले में पीड़ित से जबरन लिखवाया गया हलफ़नामा

सीधी में आदिवासी पर पेशाब करने के मामले में पीड़ित से जबरन लिखवाया गया हलफ़नामा

Sidhi- Case of Urinating On a Tribal : सीधी में आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में नया मोड़ आ गया है, मामलें में आरोपी पक्ष ने पीड़ित से जबरन हलफ़नामा लिखवाया है, इस हलफ़नामा में पीड़ित से लिखवाया गया है कि जो भी वीडियो में नजर आ रहा है वह झूठ और फर्जी है।

यह था मामला 

बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसके बाद हंगामा मच गया है। इस वीडियो में प्रवेश शुक्ला मानसिक रूप से विकलांग आदिवासी युवक पर पेशाब करते नजर आ रहा है। इस घटना की कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निंदा की है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि अपराधी पर NSA भी लगाया जाएगा। मामले में अपराध कायम कर लिया गया है।

कांग्रेस ने की निंदा, बीजेपी को घेरा

ये वीडियो सीधी के करोंदी गांव का है करीब 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। इसमें एक आदिवासी कोल युवक पीले रावत (30) जमीन पर  बैठा दिखाई दे रहा है और उसके मुंह पर बीजेपी विधायक केदारनाथ शुक्ला के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला पेशाब करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। कहा जा रहा है कि उसने अपनी मजदूरी मांगी थी, जिसके बाद प्रवेश शुक्ला ने ये फूहड़ हरकत की। इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इसकी घोर निंदा करते हुए कहा है कि ‘प्रदेश के सीधी जिले से एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब करने की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। आदिवासी समाज के युवक के साथ ऐसी जघन्य और गिरी हुई हरकत का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। आरोप है कि पेशाब करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मध्य प्रदेश पहले ही आदिवासी अत्याचार में नंबर वन है। इस घटना ने पूरे मध्यप्रदेश को शर्मसार कर दिया है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि दोषी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा दी जाए और मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को समाप्त किया जाए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews