Independence Day 2023 : कमलनाथ ने किया ‘स्वतंत्रता दिवस संकल्प’ लेने का आह्वान, कहा ‘सच्ची स्वतंत्रता के लिए फिर बिना डरे लड़ेंगे’

Independence Day 2023 : कमलनाथ ने किया ‘स्वतंत्रता दिवस संकल्प’ लेने का आह्वान, कहा ‘सच्ची स्वतंत्रता के लिए फिर बिना डरे लड़ेंगे’

Independence Day 2023 : स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकमानाएं दी हैं। उन्होने कहा कि आज उत्सव मनाने का दिन है साथ ही उन महापुरुषों को याद करने का मौक़ा भी है जिनके त्याग, संघर्ष व बलिदान से हमें यह आज़ादी मिली है। आज हम सब संकल्प लें कि भारत की एकता-अखंडता के लिये मिलजुलकर रहेंगे और देश-प्रदेश की ख़ुशहाली, उन्नति के लिये अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और अपने भोपाल स्थित निवास पर ध्वजारोहण किया और लोगों से संकल्प लेने का आह्वान भी किया। उन्होने कहा कि ” ‘स्वतंत्रता-दिवस-संकल्प’ आइए आज ये संकल्प लें कि ‘सच्ची स्वतंत्रता’ के लिए एक बार फिर वैसे ही बिना डरे लड़ेंगे जैसे आज़ादी से पहले लड़े थे। याद रहे संघर्ष सिर्फ़ स्वतंत्रता पाने के लिए ही नहीं, स्वतंत्रता बचाने के लिए भी करना पड़ता है। हमारा संकल्प एक ऐसी ऐतिहासिक बड़ी जीत का होना चाहिए, जिसे कोई भी हार में न बदल सके। ये जीत हमें अपने लिए नहीं, अपने प्रदेश और अपने प्रदेशवासियों के सुनहरे कल के लिए इस नारे के साथ हासिल करनी है: सच्चाई हमारे साथ में और भविष्य हमारी आँख में!”

एक दिन पहले भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश देते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया था। उन्होने आजादी के बाद के भारत और आज के भारत की तुलना करते हुए कहा कि ये प्रगति इसीलिए संभव हो सका क्योंकि पिछले 76 साल में देश के नेताओं और नागरिकों ने मिलकर मेहतन की। उन्होने कहा कि एक बार फिर हमें बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल करनी है। इसी के साथ उन्होने मध्य प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं बच्चों बुजुर्गों पर अत्याचार, आदिवासियों दलितों पर अत्याचार, किसानों की आत्महत्या को के बढ़ते आंकड़ों का हवाला दिया और जनता से सच्चाई का साथ देने का आह्वान किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews