क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ रुपये की MD ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध लाभ कमाने की नीयत से सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊँचे दामों पर बेचते थे।
Indore Crime Branch

Indore Crime Branch arrests three drug smugglers with MD

मध्‍यप्रदेश पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इसी कार्रवाई के तहत इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने 01 करोड़ रूपए की एमडी ड्रग्‍स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों से एक मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल फोन भी जब्‍त किए हैं।

क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई 

15 जनवरी 2026 को क्राइम ब्रांच टीम द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं मुखबिर सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान सिद्धेश्वर जलधार नाथ महादेव मंदिर के पास, एम.आर.-4 रोड पर सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। व्‍यक्तियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 513.48 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही एक दोपहिया वाहन एवं 03 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

आरोपियों का खुलासा 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध लाभ कमाने की नीयत से सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर शहर में नशे के आदी लोगों को ऊँचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस का सख्त एक्शन 

आरोपियों के विरूद्ध थाना अपराध शाखा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल, वित्तीय लेनदेन और संपर्क सूत्रों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि इनके विस्तार एवं अन्य संबंधित तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।इस प्रकार कि कार्रवाई से स्‍पष्‍ट है कि पुलिस प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे को रोकने, युवाओं को नशीले पदार्थों से बचाने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews