IPS Officer Promotion : 13 आईपीएस अधिकारियों को नए साल का तोहफा, राज्य शासन ने जारी किये पदोन्नति आदेश

MP IPS Officer

IPS Officer Promotion : मध्य प्रदेश शासन ने राज्य कैडर के 13 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने के फैसला लिया है, गृह विभाग ने इनकी पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं, इन सभी अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना स्थान पर ही पदोन्नत कर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रमोट कर दिया गया है।

13 पुलिस अधिकारी DIG से IG बने 

मप्र शासन के गृह विभाग ने आज प्रदेश में पदस्थ राज्य कैडर के 13 पुलिस अधिकारियों को नए साल का तोहफा दिया है, शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के इन सभी अधिकारियों को वेतन मेट्रिक्स -14 (रुपये 144200 -218200) के तहत प्रमोशन देते हुए पुलिस महानिरीक्षक बना दिया है।

2006 बैच के इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन 

गृह विभाग द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में 2006 बैच के जिन IPS अधिकारियों के नाम शामिल हैं उनमें श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, चंद्रशेखर सोलंकी, सुश्री चैत्रा एन, अनिल सिंह कुशवाह, आर आर एस परिहार, आर के हिंगनकर, अंशुमन सिंह, मनीष कपूरिया, अरविन्द कुमार सक्सेना, विनीत खन्ना, श्रीमती हिमानी खन्ना , मिथिलेश शुक्ला और अनुराग शर्मा के नाम शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews