मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, टीकमगढ़ और श्योपुर के एसपी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें टीकमगढ़ और श्योपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को बदला गया है। आइए जानते हैं किस अधिकारी को क्या मिली जिम्मेदारी...
IPS Transfer 2026

IPS Transfer 2026

मध्य प्रदेश में आज, रविवार को पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने तीन आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें दो जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। खास बात ये है कि यह तबादले ऐसे वक्त पर किए गए हैं जब भोपाल के जगदीशपुर में एक विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई गई है और 20 जुलाई, सोमवार से मप्र विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होना है।

19 जुलाई को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोहर सिंह मंडलोई को टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (पुलिस मुख्यालय), भोपाल पदस्थ किया गया है। वहीं 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार अग्रवाल को श्योपुर पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर टीकमगढ़ का नया एसपी बनाया गया है। इसके अलावा 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मोती उर रहमान को श्योपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे अभी रीवा में 9वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में सेनानी के पद पर पदस्थ हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews