MP IPS Transfer : मध्य प्रदेश शासन ने आज मुख्यालय में पदस्थ एक आईपीएस अधिकारी को ट्रांसफर कर दिया है। गृह विभाग ने आज शुक्रवार 10 मार्च को तबादला आदेश जारी किया है।
गृह विभाग के सचिव रवीन्द्र सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि पुलिस मुख्यालय में बतौर विशेष पुलिस महानिदेशक पदस्थ 1989 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी राजेश चावला को संचालक लोक अभियोजन संचालनालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →