MP को बड़ी सौगात, जल्द शुरु होगी उज्जैन-फतेहाबाद रेल लाइन, ऐसे रहेगा रुट

रेल लाइन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जल्द नई रेलवे लाइन की सौगात मिलने वाली है।रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) की मंजूरी के बाद पश्चिम रेलवे ने उज्जैन-फतेहाबाद विद्युतीकृत रेल लाइन शुरू करने की तैयारी कर ली है।माना जा रहा है कि जल्द ही रेल मंत्री कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से जुड़कर उज्जैन-फतेहाबाद रेल लाइन की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़े.. उपचुनाव से पहले BJP को डबल झटका, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया (Ujjain MP Anil Firojia) ने इंदौर फतेहाबाद उज्जैन नई रेल लाइन (Indore Fatehabad Ujjain new train line) की शुरुआत की मांग की थी, जिसे केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है। उज्जैन-फतेहाबाद आमान परिवर्तन पर रेलवे ने 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की है। वही रेलवे ने इसकी तैयारियां शुरु कर दी है और जल्द ही रेल मंत्री दिल्ली से नई रेल परियोजना की वर्चुअल शुरुआत करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस सेक्शन में बिछाई गई बड़ी लाइन का उद्घाटन इसी महीने किया जाएगा। पहले कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उज्जैन बुलाने के प्रयास हो रहे थे, लेकिन व्यस्तताओं के कारण उनका आना संभव नहीं हो पा रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि दिवाली से पहले इसका उद्घाटन कर दिया जाएगा।वही एक कार्यक्रम उज्जैन में होगा, जिसमें सांसद अनिल फिरोजिया शामिल होंगे। दूसरा कार्यक्रम इंदौर में किया जाएगा, जिसमें सांसद शंकर लालवानी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े.. कांग्रेस विधायक का विवादित बयान – प्रज्ञा ठाकुर साध्वी नहीं राक्षसी प्रवृत्ति वाली महिला

इंदौर और उज्जैन में रेल लाइन के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए एक साथ दो मेमू ट्रेन तैयार की जा रही हैं। एक ट्रेन को उज्जैन और दूसरी को इंदौर से हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके बाद महू-प्रयागराज के बीच चलने वाली ट्रेन को फतेहाबाद-उज्जैन रूट से चलाया जाएगा।यह इंदौर और उज्जैन आने-जाने वालों के लिए वैकल्पिक छोटा रेल मार्ग होगी। अभी इंदौर से देवास होकर उज्जैन की दूरी 79 किलोमीटर है, जबकि फतेहाबाद होकर उज्जैन की दूरी करीब 63 किमी ही है। इस तरह यह 16 किमी का सफर बचाने वाला रेल मार्ग होगा।

एक नजर

योजना का नाम – उज्जैन फतेहाबाद इंदौर
कुल लागत – उज्जैन फतेहाबाद 300 करोड़ रुपए
कुल किमी – 63 किमी
कुल स्टेशन – उज्जैन फतेहाबाद के बीच 2
कुल ट्रेन चलेगी – शुुरआत में 4

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews