MP के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, जबलपुर-इंदौर से जाने वाली इन ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Indian Railway IRCTC. मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेल ने अमरकंटक एक्सप्रेस व नर्मदा एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है, इसके तहत इन ट्रेनों में शयनयान श्रेणी का एक कोच अस्थाई रूप से लगाया गया हैं।

यह भी पढे.. सीनियर सिटीजन को सरकार दे रही 9,250 रुपए महीना पेंशन, जाने कौन सी है ये खास स्कीम

गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया है। इन गाड़ियों में एक अतिरिक्त कोच बढ़ने से प्रतीक्षा सूची के 72 यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध होगी।

रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 12853/12854 दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच को 4 जून से स्थाई तौर पर लगा दिया गया है, जो 15 जून तक लगा रहेगा। वहीं गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर कोच 4 से 15 जून तक लगाया गया है।

यह भी पढ़े..MP Weather: 10 जून के बाद फिर बदलेगा मौसम, 14 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून?

इसके अलावा जबलपुर से रीवा जाने वाली यात्रियों को भी राहत मिली है। इस रूट पर चलने वाली ट्रेन 11705 जबलपुर-रीवा शटल और ट्रेन 22189 जबलपुर-रीवा इंटरसिटी, दोनों में वातानुकूलित चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह कोच आज 5 जून से लगाया जाएगा।

इन ट्रेनों में भी लगेंगे स्थाई कोच

  • 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 6 जून से थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच ।
  • 20972 शालिमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में आज 5 जून से थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस में 6 जून ।
  • 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में 9 जून से थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
  • 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस में 6 जून से।
  • 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस में 9 जून से थर्ड एसी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews