ITI Admission 2021 : इस दिन तक होंगे MP आईटीआई में एडमिशन, यहां देखें पूरी डिटेल्स

mp COLLEGE students

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। छात्रों (Student) के लिए काम की खबर है। मध्य प्रदेश (MP) के शासकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Government and private industrial training institutes) में लगभग 7 हजार 660 रिक्त सीटों में 15 फरवरी तक प्रवेश होंगे। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास विभाग  (Technical Education, Skill Development Department) द्वारा आईटीआई (ITI) में पुन: प्रवेश (Admission )की प्रकिया आज गुरूवार 11 फरवरी से प्रारंभ हो गई है।विस्तृत जानकारी एम.पी.ऑनलाइन पोर्टल https://iti.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़े.. PWD मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान- अब विभाग उठाएगा यह जिम्मेदारी

इस दिन आवेदक एम.पी.ऑनलाइन (Mp online) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन (registration), त्रुटि सुधार, नवीन च्वाइस फिलिंग और इच्छित संस्थाओं तथा व्यवसायों की प्राथमिकता क्रम का चयन कर सकते है।प्रवेश की मेरिट सूची 12 फरवरी को जारी होगी। शनिवार 13 फरवरी को संबंधित आईटीआई में आवेदक को अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। रविवार 14 फरवरी को उपस्थित अभ्यार्थियों की मेरिट सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी।

सीट रिक्त होने की स्थिति में 15 फरवरी को वेटिंग लिस्ट के आवेदकों को मेरिट क्रम पर प्रवेश दिया जायेगा। उम्मीदवारों के लिए प्रवेश संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in अथवा iti.mponline.gov.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढे.. MP : 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरा किया यह काम

आवेदकों इस वर्ष आईटीआई की फीस ऑनलाइन भरनी अनिवार्य है। इसके लिए अलॉट्मेंट पत्र के साथ संस्था में दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत आपको फीस एमपी ऑनलाइन पोर्टल  (MP online portal) के माध्यम से भरनी होगी। फीस की रसीद भी आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। तय दिनांक तक फीस ऑनलाइन नहीं भरने की स्थिति में आपका प्रवेश मान्य नहीं होगा।

जरूरी तारीखें
11 फरवरी 2021: प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की तारीख।
12 फरवरी 2021: प्रवेश मेरिट सूची जारी होने की तारीख।
13 फरवरी 2021: संबंधित आईटीआई में आवेदक को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना ।
14 फरवरी 2021: उपस्थित उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी ।
15 फरवरी 2021: संस्थान में खाली सीटों में एडमिशन लेने के लिए बचे हुए छात्रों को अंतिम मौका।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews