एक बार फिर बढ़ी जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि, विद्यार्थी इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को दूसरी बार बढ़ाया गया है, सबसे पहले अंतिम तारीख  29 जुलाई थी जिसे बढ़ाकर 13 अगस्त कर दिया गया था, अब एक बार फिर इसे बढ़ाकर 27 अगस्त तक कर दिया गया है । 
Jawahar Navodaya Vidyalaya

जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) में कक्षा 6 में दाखिला लेने के इच्छुक  विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक किसी कारणवश एडमिशन फॉर्म नहीं भरा है उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है, नवोदय विद्यालय समिति ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 अगस्त 2025 कर दी है।

देश के प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों में शामिल जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने के लिए लास्ट डेट को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है, अब प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

27 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन  

नवोदय विद्यालय समिति ने सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 27 अगस्त तक कर दिया गया है। पहले इसके लिये 13 अगस्त की तिथि निर्धारित थी।

13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा

जानकारी के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 13 दिसम्बर 2025 शनिवार को आयोजित की जाएगी । इसके लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किये जायेंगे। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in या फिर www.cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी गई है।

विद्यार्थियों को मिलती हैं ये सुविधाएं 

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्र, छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तक एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। जिसके अलावा नवीन शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थियों को कम्प्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास की सभी सुविधाएँ उपलब्ध  कराई जाती हैं।

आवेदन करने के लिए ये है पात्रता

  • मध्य प्रदेश में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में जो विद्यार्थी प्रवेश लेना चाहते हैं वे शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, विद्यालयों में सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में अध्यनरत होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी ने कक्षा तीसरी, चौथी, पाँचवीं में लगातार प्रत्येक पूर्ण सत्र में अध्ययन किया हो और वो  फेल नहीं हुआ हो।
  • विद्यार्थी का जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच हुआ हो।

JNV एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन

  • जो विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहता है उसे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट ओपन होने के बाद अब रजिस्ट्रेशन फॉर क्लास 6th जेएनवीएसटी 2026-27 की लिंक दिखाई देगी।
    लिंक पर क्लिक करना होगा वहां एक पेज ओपन होगा, वहां फॉर्म होगा, उस फॉर्म में एडमिशन से सम्बन्धित जानकारी भरकर इस फॉर्म को आधार नंबर से लिंक करना होगा।
  • विद्यार्थियों को बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
  • एडमिशन फॉर्म को सबमिट करने से पहले अच्छी तरह से दो बार चेक करें जिससे गलती नहीं रहे इसके बाद जमा कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखना बिल्कुल ना भूलें।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews