नगरीय निकाय कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, जयवर्धन सिंह ने किया ऐलान

नगरीय निकाय कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, जयवर्धन सिंह ने किया ऐलान

मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह ने नगरीय निकाय के दैनिक वेतन भोगियों को बड़ी सौगात दी है। भोपाल में नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के सम्मेलन में बोलते हुए जयवर्धन सिंह ने अपने पिता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की स्टाइल में ऑन द स्पॉट डिसीजन दिया। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2007 से 2016 तक नगरीय निकायों के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा और इसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाया जाएगा। जयवर्धन सिंह ने सामुदायिक संगठनों के नियमितिकरण का प्रस्ताव भी कैबिनेट में रखने की घोषणा की। इसके साथ-साथ उन्होने यह भी कहा कि वह कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने, राष्ट्रीय पेंशन स्कीम का लाभ देने, अवकाश 290 से बढ़ाकर 340 दिन करने, सेवा समाप्ति और ईपीएफ के संबंध में भी शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन के कर्मचारियों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि शहरों को स्वच्छ बनाना आपके सहयोग के बिना संभव नहीं और इस सहयोग के लिए सरकार आपकी हर समस्या का निदान करने का पूरा प्रयास करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews