बुरहानपुर में डायरिया से बच्चों की मौत को लेकर जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को घेरा, बीजेपी पर लगाए आरोप

उन्होंने कहा कि इसे सरकार की आपराधिक लापरवाही माना जाएगा। बीजेपी सरकार प्रदेश में स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी आवश्यकता पूरी करने में भी असफल हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से पीड़ित परिवारों की सहायता करने को कहा है।
बुरहानपुर में डायरिया से बच्चों की मौत को लेकर जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को घेरा, बीजेपी पर लगाए आरोप

Jitu Patwari cornered the MP BJP government : बुरहानपुर में डायरिया से दो बच्चों की मौत और कई बच्चों के बीमार होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी असफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरह प्रशासन भी सोया हुआ है और लोग साफ़ पानी तक के लिए तरस रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने बुरहानपुर में कांग्रेस नेताओं से प्रभावितों की सहायता करने को भी कहा है।

बुरहानपुर में बच्चों की मौत को लेकर सरकार से किए सवाल

जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि “बुरहानपुर में डायरिया ने दो मासूमों की जान ले ली है! छोटे बच्चे लगातार चपेट में आ रहे हैं. अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है! स्थिति यह है कि बेड कम पड़ गए हैं. इसीलिए, एक बेड पर तीन-तीन बच्चों को लिटाकर इलाज किया जा रहा है। बुरहानपुर में खराब पेयजल वितरण, लीकेज से नाली का गंदा पानी मिलना और गंदगी को डायरिया के फैलने का मुख्य कारण माना जा रहा है! बताया जा रहा है शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन वार्डों में दूषित।”

स्थानीय कांग्रेस नेताओं को दिए सहायता करने निर्देश

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि “पेयजल सप्लाई के कारण डायरिया फैल गया है! बीते 20 साल की बीजेपी मध्य प्रदेश सत्ता और चार मुख्यमंत्रियों के “अनुभव” के बाद भी यदि बुनियादी आवश्यकताओं की कमी बेकसूर बच्चों की जान ले ले, तो इसे सिर्फ सरकार की आपराधिक लापरवाही ही माना जाएगा! विश्वास नहीं होता देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर से केवल 185 किलोमीटर दूर गंदगी और गंदे पानी ने बच्चों की जान ले ली! हालात बेकाबू हैं, नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं! कोई सुधार क्यों नहीं दिखाई दे रहा है ? चिंताजनक यह भी है कि सोई हुई सरकार की तरह प्रशासनिक तंत्र भी सोया हुआ है! दौरे और बयान तो हो रहे हैं, लेकिन उसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा! यह हालत तब हैं, जब अभी प्रशासन के पास व्यवस्था का पूरा नियंत्रण है! मैंने बुरहानपुर में कांग्रेस के नेताओं और सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि प्रभावित और पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करें। जमीनी हकीकत का प्रामाणिक विवरण भी प्रशासन को प्राथमिकता से उपलब्ध करवाएं।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews