पूर्व मंत्री का तंज, सम्मान के लिए सरकार गिराई, अब खुद मजाक बन गए

पूर्व मंत्री का तंज, सम्मान के लिए सरकार गिराई, अब खुद मजाक बन गए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Byelection) में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कांग्रेस (Congress) के निशाने पर है| भाजपा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट (BJP Star Campaigner List) में सिंधिया का नाम जब 10 वें स्थान पर आया, तो कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना लिया| कांग्रेस अब सिंधिया की भाजपा में अनदेखी पर तंज कस रही है| पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने सिंधिया पर इशारों इशारों में निशाना साधा है|

दरअसल, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सिंधिया पर निशाना साधा है, उन्होंने लिखा -तुम्हारा मज़ाक़ उड़ाना मेरा मक़सद ना था, मगर ये जो तुम ख़ुद ही मज़ाक़ बन गए? वसूल पे आँच आए टकराना ज़रूरी है पोस्टर, चुनावी रथ, स्टार प्रचारकों की सूची सब देखा सम्मान के लिए सरकार गिरायी, तो क्या इसलिए कि करोड़ों congress कार्यकर्ताओं की बद्दुआI ली थी आपने अब सजा भी देंग मिस्टर

उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख दांव पर है, अपने समर्थकों की जीत के लिए सिंधिया एड़ी चोटी का जोर भी लगा रहे हैं, लेकिन अचानक उनकी भाजपा में अनदेखी की चर्चा होने लगी है| इसके पीच दो बड़ी वजह सामने आई है, जिसको लेकर कांग्रेस लगातार निशाना साध रही है| भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में 10 वें स्थान पर नाम आना और भाजपा के चुनाव प्रचार रथ के पोस्टर में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह नहीं मिलने को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है| इस रथ के पोस्टर में सिर्फ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की फोटो ही लगाई गई है। जबकि सिंधिया की फोटो को इसमें शामिल नहीं किया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews