आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी फैलोशिप अवार्ड 22 को

journalist-mamta-yadav-awarded-fellowship-

भोपाल। सप्रे संग्रहालय की प्रतिष्ठित ‘आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी फैलोशिप’ का पहला अवार्ड समारोह 22 दिसंबर को पूर्वाह्न 11.00 बजे होगा। वर्ष 2018 के लिए यह फैलोशिप सुश्री ममता यादव को प्रदान की गई है। फैलोशिप अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि श्री जगदीश उपासने कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय होंगे। वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रकान्त नायडू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। साहित्यकार प्रोफे. रमेश दवे मुख्य वक्ता रहेंगे।

माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक-संयोजक विजयदत्त श्रीधर ने बताया कि सुश्री ममता यादव के फैलोशिप अध्ययन का विषय है – ‘हिन्दी समाचारपत्रों में भाषा का प्रयोग’। अपने तुलनात्मक अध्ययन और विश्लेषण के लिए ममता यादव ने 25 से अधिक प्रमुख समाचारपत्रों का चयन किया। फैलोशिप समिति के अध्यक्ष चंद्रकान्त नायडू और सदस्य राकेश दीक्षित ने शोध अध्ययन का परीक्षण किया। इसी आधार पर फैलोशिप अवार्ड करने का निर्णय लिया गया।

आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी फैलोशिप के लिए 50,000/- रुपये की राशि निर्धारित है। यह कार्य एक कैलेण्डर वर्ष में पूरा करना होता है।

फोन नं. – 09425011467

ईमेल – sapresangrahalaya@yahoo.com

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews