मुरैना में गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-15 महिने में कमलनाथ ने चेहरा तक ना दिखाया

मुरैना में गरजे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-15 महिने में कमलनाथ ने चेहरा तक ना दिखाया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आने वाले दिनों में एमपी की 27 सीटों पर उपचुनाव होना है, यही सीटें मप्र में बीजेपी-कांग्रेस का भविष्य तय करेगी। एक तरफ जहां कांग्रेस कमबैक के लिए रणनीतियां बना रही है वही दूसरी तरफ कुर्सी बचाने के लिए शिवराज सरकार प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। इसी कड़ी में आज मुरैना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने दिमनी में 70.84 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन और 21.08 करोड़ रुपये का लोकार्पण किया । इस दौरान राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) भी मौके पर मौजूद रहे।

इस मौके पर सिंधिया ने पिछली कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को जमकर घेरा। सिंधिया ने हमला बोलते हुए कहा कमल नाथ जी कांग्रेस सरकार आने के बाद दिमनी में अपना चेहरा दिखाने तक नहीं आए थे, वहीं जन-जन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिमनी में 70.84 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन और 21.08 करोड़ रुपये का लोकार्पण आज किया है।

सिंधिया यही नही रुके और आगे कहा कि कमलनाथ जी आपके विश्वास को तोड़ा है, 15 महीनों में आपका हक और न्याय के बदले सिर्फ अनदेखी और भ्रष्टाचार देखने को मजबूर होना पड़ा।
आईये हम मिलकर ग्वालियर-चंबल की माटी के साथ विश्वासघात करने वालों को कड़ा सबक सिखाने का संकल्प लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews