कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, कहा ‘वादे पूरे नहीं किए तो जनता सड़क पर उतरकर करेगी पर्दाफाश’

पूर्व सीएम ने कहा कि एमपी में बीजेपी की सरकार बनने के चार महीने बाद भी न तो लाड़ली बहनों से किए वादे पूरे हुए हैं न ही किसानों को कोई राहत मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले तो पूरे प्रदेश में होर्डिंग, वॉल पेंटिंग और अख़बारों के पहले पन्ने पर खूब विज्ञापन छपवाये और अब अपने वादों से मुकर रही है।
MP Assembly Special Session

Kamal Nath

Kamal Nath accused BJP : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए  हैं। उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने जनता से जो वादे किए थे, वो अब तक पूरे नहीं किए गए है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने झूठे आश्वासन देकर ठगी की है और अगर वो तत्काल अपने वादे पूरे नहीं करेगी तो जनता सड़क पर आकर उनका पर्दाफ़ाश कर देगी।

बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि ‘मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान तत्कालीन बीजेपी सरकार ने गैस सिलेंडर 450 रूपये में देने और लाड़ली बहनों की राशि बढ़ाकर 3000 रूपये करने के वादे किए। पूरे प्रदेश में होर्डिंग, वॉल पेंटिंग और अख़बारों के पहले पन्ने पर खूब विज्ञापन छपवाये। जनता के खून पसीने की कमाई से अपने झूठ का जमकर प्रचार किया। आज चुनाव को 4 महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी न तो जनता को 450 रूपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है, और न ही लाड़ली बहनों को 3000 रूपये महीने मिल रहे हैं। इसी तरह से बीजेपी ने किसानों से झूठ बोलकर गेंहू का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विटल और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विटल करने की भी बात थी, लेकिन यहाँ भी किसानों से केवल ठगी ही हुई है।मैं सरकार से माँग करता हूँ कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उसे तत्काल पूरा कर जनता को राहत दें, वर्ना जनता अब सड़कों पर उतरकर बीजेपी के झूठ का पर्दाफ़ाश करने वाली है।’

कहा ‘आपका एक वोट परिवर्तन ला सकता है’

इसी के साथ उन्होने भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव में वो बेहद मज़बूत स्थिति में हैं। उन्होंने कहा है कि ‘लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है। मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मज़बूत स्थिति में है। जनता ने कांग्रेस के पाँच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है। कांग्रेस और इसके घटक दलों के समर्थन में मतदान करने के लिये देश/मध्यप्रदेश के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। याद रखें ! आपका एक वोट आपको रोज़गार दिला सकता है। आपका एक वोट महंगाई कम कर सकता है। आपका एक वोट आपको कर्जमुक्त कर सकता है। आपका एक वोट आपको फसलों के सही दाम दिला सकता है। आपका एक वोट आपके घर में ख़ुशहाली ला सकता है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews