कमलनाथ का आरोप- ” गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक सीएम नहीं उठा रहे फोन”

कमलनाथ का आरोप- ” गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक सीएम नहीं उठा रहे फोन”

भोपाल। शायद ही किसी मुख्यमंत्री को अपने ही विधायकों से संपर्क करने में कभी इतना परेशान होना पड़ा हो। बेंगलुरु में विधायकों से मिलने की कोशिशों के बीच अब कमलनाथ ने कहा है कि उनके द्वारा तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदुरप्पा को फोन लगाया गया, लेकिन वो उनका फोन पर नही आ रहे हैं। इसी के साथ उनका कहना है कि देश के गृहमंत्री अमित शाह भी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं।

कमलनाथ का कहना है कि मैं खुद कर्नाटक जाना चाह रहा हूं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मेरी बात नहीं हो पा रही है। ऐसे में क्या समझा जाए। हमारे विधायकों को बंधक बनाकर रखा हैं, यदि वो खुले में आए तो दिल की बात बोलेंगे। उनका कहना है कि न तो कर्नाटक सीएम नहीं ही गृहमंत्री अमित शाह उनका फोन रिसीव कर रहे हैं, ऐसे में वो चाहकर भी कर्नाटक नहीं जा पा रहे हैं।

आपको बता दें कि 14 मार्च को भी कमलनाथ ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सहायता मांगी थी। उन्होने लिखा था कि वे बेंगलुरु में अपने विधायकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होने गृहमंत्री में मांग की थी कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए इन विधायकों को मध्यप्रदेश में सुरक्षित वापस लौटने में सहायता करें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews