कमलनाथ का आरोप ‘MP में लाड़ली बहना योजना बंद करने की साजिश’, कहा- कांग्रेस बेनकाब करेगी बीजेपी का षड्यंत्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि एमपी में लाड़ली बहना योजना को चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया और अब इसे पिछले दरवाजे से बंद करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में इस योजना से लगभग 3 लाख महिलाओं को बाहर किया गया है। साथ ही रिपोर्ट्स कह रही हैं कि समग्र पोर्टल से भी अब लाभार्थियों के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे कई महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।
MP Assembly Special Session

Kamal Nath

Kamal Nath allegations on BJP Government : कांग्रेस ने एक बार फिर लाड़ली बहना योजना के बंद होने की आशंका जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि ‘ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश की सरकार पिछले दरवाजे से लाड़ली बहना योजना बंद करना चाहती है। चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने महिलाओं को सम्मान राशि दी और चुनाव जीतने के बाद ‘मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं’ वाली बात हो गई है।’

कमलनाथ ने कहा है कि पिछले दो साल में लाड़ली बहना योजना से तीन लाख महिलाओं को बाहर किया जा चुका है। अब रिपोर्ट आ रही है कि समग्र पोर्टल से महिलाओं के नाम डिलीट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जानबूझकर षड्यंत्र रचकर महिलाओं को अपात्र बना रही है और यह एक खुला षड्यंत्र है जिसे कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर बेनकाब करेगी।

‘लाड़ली बहना योजना बंद करने की साज़िश’ कमलनाथ का आरोप

कांग्रेस इससे पहले भी कई बार ये आरोप लगा चुकी है कि बीजेपी सरकार लाड़ली बहना योजना बंद करने की साज़िश रच रही है। विपक्ष लगातार कहता रहा है कि बीजेपी ने चुनाव से पहले लाड़ली बहनों से कई वादे किए और अब सरकार बनने के साल भर बाद भी वो उन्हें पूरा नहीं कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर ये आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश सरकार पिछले दरवाजे से लाडली बहना योजना को बंद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने महिलाओं को सम्मान राशि दी और अब चुनाव जीतने के बाद ‘मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं’ वाली कहावत चरितार्थ कर रही है।

बीजेपी पर निशाना, कहा- कांग्रेस करेगी पर्दाफाश 

कमलनाथ ने कहा है कि पिछले 2 साल में लाड़ली बहना योजना से 3 लाख महिलाओं को बाहर किया जा चुका है। अब रिपोर्ट आ रही है कि समग्र पोर्टल से महिलाओं के नाम डिलीट हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आगर मालवा और बैतूल जिलों के कलेक्टरों ने इस मुद्दे पर पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि समग्र पोर्टल से हितग्राहियों के नाम हटने और आधार से डी-लिंक होने की वजह से कई महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2023 से फरवरी 2025 तक लाडली बहना योजना की लाभार्थियों की संख्या लगातार घट रही है। अब उनके नाम समग्र पोर्टल से हटाए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।

कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “चुनाव से पहले भाजपा ने महिलाओं से ₹3000 प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन अब इस वादे को पूरा करना तो दूर, षड्यंत्र करके महिलाओं को अपात्र बनाया जा रहा है ताकि उन्हें सम्मान राशि ना देनी पड़े।” पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाएगी और भाजपा सरकार की साजिश को बेनकाब करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews