कमलनाथ का अटैक-अगर ऐसा होता तो BJP सांसद की ये कहने की हिम्मत ना होती

कमलनाथ का अटैक-अगर ऐसा होता तो BJP सांसद की ये कहने की हिम्मत ना होती

भोपाल।

भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान के कारण सुर्खियों में हैं। इस बार अनंत हेगड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर निशाना साधते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम को वास्तविक आंदोलन नहीं बताते हुए ड्रामा बताया है। हेगड़े के इस बयान पर राजनीतिक बवाल हो गया है। हेगड़े के बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गई है और बयान की निंदा की है।

मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा सांसद के बयान को निंदनीय बताते हुए आपत्ति जताई है। सीएम कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि यदि पहले ही गांधी के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाही होती तो दोबारा ऐसा नहीं होता।

सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन के समय किये गये सत्याग्रह को भाजपा सांसद द्वारा ड्रामा बताना बेहद आपत्तिजनक , बेहद निंदनीय। भाजपा नेतृत्व यदि पूर्व में ही बापू के हत्यारे गोडसे को दो-दो बार देशभक्त बताने वाली भाजपा सांसद पर दिखावटी कार्यवाही की बजाय , कड़ी कार्यवाही कर देता तो शायद आज गांधी जी के बारे में इस तरह कहने की किसी में हिम्मत ना होती। साथ ही अपने ट्वीट में सीएम कमलनाथ ने भाजपा ने भाजपा से स्पष्टीकरण मांगते हुए कहा कि ‘अब समय आ गया है कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिये कि वो किस विचारधारा के साथ है गांधी की या गोडसे की ?

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews